संतों ने ढोरियावाले जी को दी श्रद्धांजलि, देश के संकट पर जताई चिंता

Listen to this article

हरिद्वार के श्रीगुरु सेवक निवास उछाली आश्रम में साकेतवासी श्रीमहंत नृसिंह दास महाराज ढोरियावाले जी की बीसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। छोटी छावनी अयोध्या के परमाध्यक्ष श्रीमहंत कमलनयन दास महाराज ने कहा कि देश संकट के दौर से गुजर रहा है और वोटों के लिए जाति-पाति में बांटने वालों से सावधान रहना होगा। उन्होंने जनसंख्या की विषमता को देश के लिए खतरनाक बताते हुए संगठित रहने का आह्वान किया।
सुदामा कुटी वृंदावन के परमाध्यक्ष श्री सुतीक्ष्ण देवाचार्य महाराज ने कहा कि महापुरुषों का जीवन जनकल्याण के लिए होता है। महामण्डलेश्वर स्वामी विवेकानंद ने श्रीमहंत नृसिंह दास जी को दिव्य तपस्वी बताया और कहा कि उनके पदचिन्हों पर श्रीमहंत विष्णुदास महाराज बखूबी चल रहे हैं।
श्रद्धांजलि सभा को श्रीमद्जगदगुरू विष्णुस्वामी श्री विजय भैया जी महाराज, श्रीमहंत बालेश्वर दास, श्रीमहंत रामदास (पंजाब), श्रीमहंत रामदास टाटम्बरी, श्रीमहंत धू्रवदास जी महाराज, श्रीमहंत रामलखन दास जी महाराज, श्रीमहंत मंगलदास जी महाराज, श्रीमहंत सुदर्शन दास जी महाराज, श्रीमहंत रामदास जी, श्रीमहंत सरजूदास जी महाराज, श्री ब्रहमचारी जी महाराज, श्रीमहंत रामकुमार महाराज, श्रीमहंत राम मनोहर, महामण्डलेश्वर देवकी नन्दन दास जी महाराज, श्रीमहंत घनश्यामदास जी महाराज, महंत द्वारका दास जी महाप्रभु, स्वामी रामानन्द संत आश्रम, श्रीमहंत दीनबंधु दास जी महाराज, श्रीमहंत नवल किशोर दास जी महाराज, श्रीमहंत श्यामदास जी महाराज, श्रीमहंत खुशहाल दास जी महाराज, महंत शान्तनन्द जी महाराज, म.म.स्वामी श्री हरिचेतना नंद जी महाराज, श्रीमहंत स्वामी जगन्नाथ दास जी महाराज, श्रीमहंत बाबा हठयोगी जी महाराज, महंत दुर्गादास जी महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी जी महाराज, म.म.चिदविलासानंद जी महाराज, म.म.प्रेमानंद जी महाराज, जसविंदर शास्त्री जी महाराज, महंत जगदीश शास्त्री, आई डी स्वामी, म.म.ज्ञानानंद जी महाराज, महंत मोहन सिंह, महामण्डलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद जी महाराज, और महंत रविदेव शास्त्री सहित अनेक संतों और महामंडलेश्वरों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उछाली आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत विष्णु दास महाराज को शुभकामनाएं दीं।
श्रीमहंत विष्णु दास ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने गुरु के दिखाए मार्ग पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता श्रीमहंत कमलनयनदास महाराज ने की और संचालन म.म. स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने किया। इस अवसर पर डॉ.बिष्णुदत्त राकेश, जगदीशलाल पाहवा, विकास तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।