हरिद्वार के जिलाधिकारी के निर्देश पर आज ग्राम सलेमपुर महदूद में ग्राम समाज की भूमि पर एक निजी कालोनाइज़र द्वारा किए गए अवैध कब्ज़े की जाँच की गई। जाँच में पाया गया कि 0.138 हेक्टेयर ग्राम समाज की भूमि पर बनाई गई सड़क और 0.102 हेक्टेयर चकरोड की भूमि पर किया गया निजी सी०सी० मार्ग का निर्माण ध्वस्त कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, अतिक्रमण के प्रयास वाली 0.463 हेक्टेयर ग्राम समाज की भूमि को चिन्हित कर ग्राम प्रधान को सौंप दिया गया। इस कार्यवाही के दौरान उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार सहित राजस्व विभाग की टीम उपस्थित रही।
2025-05-06














