सचिव समिति की बैठक में सभी सचिवों को अपने-अपने विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली को लागू करने के निर्देश

Listen to this article

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में हुई सचिव समिति की बैठक में सभी सचिवों को अपने-अपने विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली को लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों और जनपदों में ई-ऑफिस प्रणाली को पूरी तरह से अपनाया जाए।
मुख्य सचिव ने जनपद पौड़ी के Invest लागू करने के प्रदर्शन की सराहना की और देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार जैसे बड़े जनपदों को भी जल्द से जल्द ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने शासन और निदेशालय के बीच समन्वय को सरल बनाने के लिए ई-ऑफिस सिस्टम में सुधार की बात भी कही।
बर्द्धन ने सभी सचिवों को अपनी-अपनी विभागीय वेबसाइटों को आईटीडीए द्वारा तैयार किए गए नए फॉर्मेट में अपडेट करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस की दैनिक गतिविधियों में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए आईटी विभाग विभागीय कर्मियों को तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण उपलब्ध कराए।
इस बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, एल. फैनई, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव शैलेश बगोली, नितेश कुमार झा, श्रीमती राधिका झा, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, रविनाथ रमन, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, चंद्रेश कुमार यादव, डॉ. आर. राजेश कुमार, डॉ. नीरज खैरवाल, दीपेन्द्र कुमार चौधरी, विनोद कुमार सुमन और रणवीर सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।