हरिद्वार: हर की पैड़ी चौकी क्षेत्र में अवैध रूप से ठेली लगाकर प्रवेश करने वाले 18 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। इन सभी से ₹4500 का शमन शुल्क वसूला गया और भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी भी दी गई है। पुलिस ने साफ किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति दोबारा घाटों या बाजारों में फड़/ठेली लेकर प्रवेश करता पाया गया, तो उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह कार्रवाई 81 पुलिस एक्ट के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर व्यवस्था बनाए रखना है। हर की पैड़ी एक पवित्र और भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है, जहां अवैध ठेलियों के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कार्रवाई की जद में आए व्यक्तियों के नाम:
पुलिस द्वारा जिन 18 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें निम्नलिखित नाम शामिल हैं:
* कमलेश पुत्र मैकू (निवासी ब्रह्मपुरी)
* संजू पुत्र दुर्गा (निवासी विकास कॉलोनी)
* होशियार पुत्र वचन (निवासी अपर रोड हरकीपैड़ी)
* जीतू पुत्र भगवानदास (निवासी लालजीवाला बस्ती)
* आकाश पुत्र लालजीवाला बस्ती
* राजकुमार पुत्र फूलचंद (निवासी लालजीवाला बस्ती)
* रामू पुत्र सकटू लाल (निवासी ब्रह्मपुरी)
* अरविंद पुत्र गंगा (निवासी निर्मला छावनी)
* राहुल पुत्र मगरे (निवासी ब्रह्मपुरी)
* विकास पुत्र संतोष (निवासी ब्रह्मपुरी)
* राहुल पुत्र अनिल (निवासी ब्रह्मपुरी)
* रोहित पुत्र सुंदर (निवासी ब्रह्मपुरी)
* किशन पुत्र कालू (निवासी ब्रह्मपुरी)
* विशाल पुत्र सुशील (निवासी ब्रह्मपुरी)
* ओमकार पुत्र सुरेश (निवासी ब्रह्मपुरी)
* सीटू पुत्र पूतन गुप्ता (निवासी ब्रह्मपुरी)
* जयराम पुत्र करण (निवासी ब्रह्मपुरी)
* राम सिंह पुत्र टीकाराम (निवासी ब्रह्मपुरी)
पुलिस प्रशासन ने सभी से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और घाटों व बाजारों में व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
2025-06-08













