हरिद्वार में रवि बजाज बने जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन, अक्टूबर में होगा इंटरनेशनल टूर्नामेंट

Listen to this article

हरिद्वार: जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की हाल ही में हरिद्वार में हुई बैठक में रवि बजाज को सर्वसम्मति से संगठन का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ललित नैयर ने की और संचालन सचिव संजय चौहान ने किया।
सचिव संजय चौहान ने घोषणा की कि अक्टूबर-नवंबर में हरिद्वार में पहली बार अखिल भारतीय इंडिया इंटरनेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट में 14 टीमें (8 पुरुष और 6 महिला) भाग लेंगी। यह पहली बार है जब हरिद्वार में महिला टीमें भी प्रतिस्पर्धा करेंगी, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि अक्टूबर में देहरादून में बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सब जूनियर अंडर-14 राष्ट्रीय टूर्नामेंट (बालक और बालिका) का भी आयोजन किया जा रहा है। यह उत्तराखंड में इस आयु वर्ग का पहला राष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा।
नवनियुक्त चेयरमैन रवि बजाज ने सभी का आभार व्यक्त किया और बास्केटबॉल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता जताई। बैठक में बलराम कपूर, डॉ. अजय मलिक, योगेश शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।