हरिद्वार, 10 जून 2025: हरिद्वार पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोनों को बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाने में बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत, कोतवाली नगर पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का उपयोग कर ₹5,20,000/- अनुमानित कीमत के 16 मोबाइल फोन बरामद किए।
ये फोन उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब और अन्य राज्यों से बरामद किए गए हैं। CEIR पोर्टल, जो दूरसंचार विभाग की एक पहल है, IMEI नंबर के 3 साबित हुआ।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनकी प्राथमिकता पीड़ितों को राहत पहुंचाना भी है, और CEIR पोर्टल ने इस प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता लाई है। मोबाइल फोन वापस मिलने पर मालिकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, जिन्होंने हरिद्वार पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता की सराहना की।
2025-06-11













