वित्तीय मामलों में जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना आख्या प्रेषित न हों पत्रावलियाँ

Listen to this article

हरिद्वार, 15 जून 2025 – जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि वित्तीय मामलों से संबंधित पत्रावलियाँ अब सीधे प्रस्तुत नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अक्सर यह देखा गया है कि ऐसी पत्रावलियाँ संबंधित विभाग के वित्त अधिकारी या मुख्य कोषाधिकारी की संस्तुति और शासनादेश/नियमों के उल्लेख के बिना ही प्रस्तुत कर दी जाती हैं। अब से, वित्तीय मामलों की पत्रावलियों को संबंधित वित्त अधिकारी या मुख्य कोषाधिकारी हरिद्वार की स्पष्ट आख्या/राय तथा शासनादेश/नियमों का उल्लेख करते हुए, अधिकारी की स्पष्ट संस्तुति/टिप्पणी के साथ ही प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य होगा। सभी पत्रावलियाँ ई-ऑफिस के माध्यम से ही प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए हैं।