हरिद्वार, 17 जून। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में, पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘योग अनप्लग्ड यूथ फेस्ट 2025’ का तीन दिवसीय आयोजन शुरू हुआ। इस महोत्सव का उद्घाटन पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. मयंक अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्राकृतिक चिकित्सा और योग विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ. तोरन सिंह ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य योग के प्राचीन विज्ञान को आधुनिक और रचनात्मक तरीकों से युवा पीढ़ी तक पहुंचाना है, जिससे योग की स्वीकार्यता बढ़े। उन्होंने यह भी बताया कि कलात्मक प्रदर्शन, डिजिटल रचनात्मकता और विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे योग फ्यूजन डांस, योग ओलंपियाड, योग लघु फिल्म प्रतियोगिता, और AI-संचालित योग वीडियो प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को योग से जोड़ा जा रहा है। इस कार्यक्रम में पांच प्रतिष्ठित कॉलेजों के लगभग 125 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
2025-06-17














