हरिद्वार, 21 जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को हरिद्वार में कई स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। देवपुरा स्थित हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के ‘हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स’ द्वारा भी एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह योग शिविर भल्ला क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा, जहाँ योग विशेषज्ञ सुबह 7:00 बजे से योग का अभ्यास कराएंगे। हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के जीएम रामानुज पांडे ने बताया कि यह योग कार्यक्रम सभी के लिए खुला रखा गया है। इस शिविर में खिलाड़ी, खेल प्रेमी, स्कूली छात्र-छात्राएं और अन्य स्थानीय लोग एक साथ योग करेंगे और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे।
2025-06-18














