सावधान: हरिद्वार में बाढ़ का खतरा, गंगा तट से दूर रहने की चेतावनी

Listen to this article

हरिद्वार: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित खुद स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को फील्ड में रहकर स्थिति पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है।

लोगों को गंगा नदी से दूर रहने की चेतावनी दी जा रही है। नमामि गंगे घाट पर लगातार अनाउंसमेंट के जरिए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सावधान किया जा रहा है कि वे गंगा के किनारे न जाएं। प्रशासन का कहना है कि यह कदम किसी भी संभावित अप्रिय घटना को टालने के लिए उठाया जा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।