हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने की मुख्यमंत्री धामी की तारीफ

Listen to this article

हरिद्वार। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण का हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कल्याण ने वेद मंदिर आश्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के विजन की सराहना की। उन्होंने उत्तराखंड में आपदा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वयं मैदान में उतरकर सुविधाओं को बहाल कराने और जनजीवन को सामान्य बनाने के प्रयासों की भी सराहना की।
इस अवसर पर, स्वामी यतीश्वरानंद ने मुख्यमंत्री धामी के जन-कल्याणकारी कार्यों, जैसे समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने जैसे उपक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इस कार्यक्रम में हरियाणा और उत्तराखंड के कई भाजपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।