पंडित पूर्णानंद तिवारी लॉ कालेज: मूट कोर्ट का आयोजन

Listen to this article

हत्या के मुकदमे में विधि छात्रों ने प्रस्तुत की अपनी दलीले

ज्वालापुर:  मूट कोर्ट में कई छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनमें बचाव पक्ष के वकील के रूप में विकास, विजय, शिवानंद, शिवम पाल, साक्षी, शबनम, शगुन, शालू, शिवांगी, वेदिका, विदुषी, मोहम्मद इकराम, हिमांग तायल, गौरव प्रवेश, प्रियांशु, गोविंद शर्मा, निखिल, पार्थ, परवीन, रिंकी, और सचिन त्यागी शामिल थे। वहीं, प्रदीप, मोहित और तबरेज ने भी अपने-अपने तर्क प्रस्तुत किए।

​कॉलेज के प्राचार्य अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि इस तरह की अदालतों से छात्रों को कानूनी प्रक्रियाओं और कानून की बारीकियों की समझ मिलती है। इससे भविष्य में वकीलों को अदालती काम करने में कोई दिक्कत नहीं होती है।

​कॉलेज के प्रबंधन ने सभी छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कॉलेज की शिक्षिकाएं शीतल चौहान, नीलू, और दिव्यांश शर्मा भी वहां मौजूद थीं।