गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री का जन्मदिन हवन यज्ञ,वृक्षारोपण कर मनाया
देहरादून: मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार को एक विशेष अवसर देखने को मिला, जब अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्रीमनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज के नेतृत्व में संतों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने पहुंचा।संतों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री को दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं दीं।इस मौके पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री धामी के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड तीव्र गति से सर्वांगीण विकास की राह पर अग्रसर है।उन्होंने कहा कि चाहे बुनियादी ढांचा, धार्मिक पर्यटन या जनकल्याणकारी योजनाएं,हर क्षेत्र में राज्य ने नई ऊंचाइयों को छुआ है।उन्होंने विशेष रूप से हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में यह महाकुंभ पहले से अधिक भव्य और दिव्य स्वरूप में संपन्न होगा।सरकार की तैयारियों को उन्होंने सराहनीय बताते हुए कहा कि इनसे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।इस अवसर पर निरंजनी अखाड़ा के श्रीमहंत दर्शन भारती,महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज सहित कई संत उपस्थित रहे।सभी संतों ने राज्य की निरंतर प्रगति और मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संतों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संत समाज का आशीर्वाद राज्य सरकार के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है।उन्होंने आश्वस्त किया कि उत्तराखंड सरकार सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रयासरत रहेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन हवन यज्ञ,वृक्षारोपण कर धूमधाम के साथ मनाया

हरिद्वार: मंगलवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय ज्वालापुर में भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के द्वारा सैकड़ो बाल ब्रह्मचारियो/विद्यालय के मुख्य अधिष्ठाता,शिक्षकों कर्मचारियों और भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस हवन यज्ञ कर,वृक्षारोपण कर धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी ने हवन यज्ञ कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु की कामना की।हवन यज्ञ डॉक्टर योगेश शास्त्री द्वारा कराया गया। इस अवसर पर गुरुकुल विद्यालय परिसर में फलदार वृक्षों के पौधे लगाए गए।गुरुकुल विद्यालय के मुख्य अधिष्ठाता ने मुख्य अतिथि डॉ.कल्पना सैनी,जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा,नगर विधायक मदन कौशिक,राज्यमंत्री डॉ.जयपाल चौहान का पटका पहनकर स्वागत किया। हवन यज्ञ में मुख्य यजमान राज्यसभा सांसद डॉ.कल्पना सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य प्रगति के पथ पर अवसर है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता,नकल विरोधी कानून,धर्मांतरण विरोधी कानून बनाकर साहसिक कार्य किये गए हैं।आज हमसब उनके जन्म दिवस पर उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि बाल ब्रह्मचारियों के साथ हवन यज्ञ कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिवस सादगी के साथ मनाया जा रहा है।पुष्कर सिंह धामी को भारत के श्रेष्ठ मुख्यमंत्री में गिना जाता है।उन्होंने अपने साहसिक कार्यों से उत्तराखंड का मस्तक ऊंचा किया है।उन्होंने गांव,गरीब,किसान मजदूर के लिए काम कर उत्तराखंड को आगे बढ़ाया है।प्रदेश के मुख्यमंत्री देश के अग्रणी राज्यों में प्रदेश को लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री लगातार समय-समय पर जनता के बीच जाकर उनका सुझाव लेकर संवाद स्थापित कर जनता के बीच सक्रिय हैं।इस अवसर पर उत्तराखंड ओबीसी आयोग उपाध्यक्ष सुनील सैनी,जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट,संजीव चौधरी ,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा,निपेंद्र चौधरी,सीमा चौहान,तरुण नैय्यर,संदीप अग्रवाल,अरविंद कुशवाहा,रेशु चौहान,भूप सिंह,रितु ठाकुर,प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा अनु कक्कड़,रंजना चतुर्वेदी, प्रीति गुप्ता,नकली राम सैनी,धर्मेंद्र सिंह चौहान,प्रदीप चौधरी,शिवम त्यागी गुरुकुल विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।














