“स्वच्छता ही सेवा” अभियान की शुरुआत

Listen to this article

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन ने हरिद्वार के गऊघाट रोडिबेलवाला में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

संस्था के प्रदेश डिप्टी कंट्रोलर एस.एन. ठाकुर ने बताया कि यह अभियान उत्तराखंड के तीन शहरों – देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

इस कार्यक्रम में वार्ड 10 के पार्षद सचिन कुमार, नगर निगम से अर्जुन सिंह और प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे।