हरिद्वार में दो दिवसीय श्री चित्रगुप्त कथा का आयोजन

Listen to this article

हरिद्वार, 3 अक्तूबर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संयोजन में कल, 4 अक्तूबर से चित्रकूट आश्रम, घाट भूपतवाला में दो दिवसीय भगवान श्री चित्रगुप्त कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु शामिल होंगे।

​अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस कथा का उद्देश्य धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक एकता और समाज में कर्तव्यबोध के संदेश को बढ़ाना है। उन्होंने इस आयोजन को ‘कायस्थ समाज और व्यापक जनमानस को जोड़ने वाला एक सांस्कृतिक संगम’ बताया।

कार्यक्रम इस प्रकार हैं:

  • 4 अक्तूबर (शनिवार): शाम 5 बजे से घाट पर गंगा आरती और धार्मिक अनुष्ठान, और शाम 7 बजे सांस्कृतिक और भजन संध्या
  • 5 अक्तूबर (रविवार): सवेरे 10 बजे से घाट पर भगवान श्री चित्रगुप्त कथा का आयोजन।

​प्रेस वार्ता में मुकेश श्रीवास्तव, इंद्रसेन श्रीवास्तव, अनीता सक्सेना सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।