हरिद्वार: पदार्था गांव में हॉस्पिटल द्वारा कब्ज़ा किया गया चकरोड प्रशासन ने कराया मुक्त, अवैध निर्माण जेसीबी से हटाया

Listen to this article

हरिद्वार/पदार्था। हरिद्वार तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम ने शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पथरी क्षेत्र के ग्राम पदार्था में एक सार्वजनिक चकरोड को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। यह चकरोड एच एम हॉस्पिटल के संचालकों ने कोरोना काल में कब्ज़ा कर लिया था, जिससे ग्रामीणों को खेतों तक जाने में परेशानी हो रही थी।

​ग्रामीणों की शिकायत पर न्यायालय में मामला विचाराधीन था। न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण हटाया और रास्ता बहाल किया।

​उप जिलाधिकारी (एसडीएम) हरिद्वार, जितेंद्र कुमार ने कहा कि न्यायालय के आदेश का सख्ती से पालन किया गया है और भविष्य में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।