आर्य समाज भेल हरिद्वार में 61वां वार्षिकोत्सव: 31 कुंडीय राष्ट्र कल्याण यज्ञ का आयोजन

Listen to this article

​आर्य समाज, बीएचईएल हरिद्वार द्वारा सेक्टर 1 स्थित आर्य समाज मंदिर में अपना 61वां वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में 31 कुंडीय राष्ट्र कल्याण यज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसकी जानकारी आर्य समाज बीएचईएल (भेल) हरिद्वार के अध्यक्ष और भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक डॉ. बलवीर तलवार ने दी।

​यज्ञ शनिवार को शुरू हुआ और रविवार को इसका समापन समारोह होगा। रविवार को सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक 31 कुंडीय राष्ट्र कल्याण यज्ञ चलेगा। इस यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य वेदव्रत कुरुक्षेत्र होंगे, जबकि गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय, हरिद्वार के आचार्य योगेश शास्त्री समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसमें आर्य समाज के कई वैदिक विद्वान और आर्यजन शामिल होंगे।