उत्तराखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, ‘उत्तराखंड रजत उत्सव’ का भव्य उद्घाटन हरिद्वार के रोड़ी कुंभ मेला पार्किंग में 30 अक्टूबर से 01 नवंबर, 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।
गढ़वाल मंडल के आयुक्त (कमिश्नर) दिनांक 30 अक्टूबर को प्रातः 11:00 बजे रोड़ी बेलवाला पार्किंग स्थल पर इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम रूप दी जा रही हैं, और संबंधित अधिकारियों को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। जनता से भी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने की अपेक्षा की गई है।












