भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में हरिद्वार में एक राष्ट्रीय पदयात्रा (‘SARDAR @ 150 UNITY MARCH’) का आयोजन किया जा रहा है।
‘एक भारत, आत्मनिर्भर भारत’ के संदेश के साथ यह ‘यूनिटी मार्च’ 31 अक्टूबर 2025 को सुबह 7:30 बजे शुरू होगा। पदयात्रा गांधी उद्यान पार्क, सेक्टर 1, भेल से देवपुरा चौक तक जाएगी।













