बीएचईएल अस्पताल: महिला वार्ड की खिड़की पर दिखा 4 फीट लंबा साँप, सुरक्षा पर सवाल

Listen to this article

हरिद्वार। बीएचईएल (BHEL) मेन हॉस्पिटल, हरिद्वार के पहली मंजिल पर स्थित महिला वार्ड (MSW) की एक खिड़की पर आज सुबह लगभग 10:15 बजे एक 4 फीट लंबा साँप घूमता हुआ दिखाई दिया।

​यह घटना बेड नंबर 5 और 6 के ठीक पीछे की खिड़की पर हुई। मरीज के तीमारदार प्रकाश चन्द्र ने इसकी सूचना अस्पताल के इमरजेंसी विभाग को तत्काल दी।

​खिड़की की जाली टूटी होने और दीवार से लगी झाड़ियों के कारण ऐसी घटनाएँ हो रही हैं, जिससे मरीजों, परिजनों और स्टाफ की सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है।

​चूँकि महिला वार्ड के ठीक बगल में चाइल्ड वार्ड भी स्थित है, इसलिए अस्पताल प्रबंधन को मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत इस ओर ध्यान देने और आवश्यक साफ-सफाई तथा मरम्मत कराने की जरूरत है।