हरिद्वार पुलिस: जनपद हरिद्वार में आज की ख़बरें, यहां देखें

Listen to this article


पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना,कई क्षेत्रों में चैकिंग अभियान, निकाला फ्लैग मार्च

हरिद्वार:   दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद तीर्थनगरी में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सतर्क नज़र आ रहा है। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने व नगर में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा जनपद के कई क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। जबकि पुलिस टीम द्वारा हर की पैड़ी क्षेत्र में भी लगातार चैंकिंग अभियान चलाया गया। वही मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च मंगलौर नगर के विभिन्न इलाकों चौकी क्षेत्र से शुरू होकर मोहल्ला मलकपुरा,हैदरी चौक,मैन बाज़ार,मोहल्ला किला,लालबड़ा सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों से होकर गुज़रा। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।मंगलौर सीओ विवेक कुमार ने कहा कि दिल्ली ब्लास्ट की घटना के बाद सभी जांच एजेंसियां और पुलिस बल अलर्ट मोड पर हैं। इसी क्रम में आज यह फ्लैग मार्च निकाला गया ताकि जनता में सुरक्षा का संदेश पहुंचे और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलने से पहले ही माहौल शांत रहे।पुलिस हर परिस्थिति पर पूरी नज़र रखे हुए है। पुलिस द्वारा शहरी क्षेत्रों में भी गश्त बढ़ा दी गई है और संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

स्मैक व इलेक्ट्रॉनिक तराजू समेत नशा तस्कर दबोचा

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली पुलिस ने बाइक से स्मैक तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी के कब्जे से 12.27ग्राम स्मैक,इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ है। तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अहसान पुत्र परवश निवासी लादपुर कलां लक्सर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया है।ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ लक्सर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत पूर्व मे भी मुकद्मा दर्ज है।पुलिस टीम में एसएसआई लोकपाल परमार,एसआई विपिन कुमार, हेडकांस्टेबल शमशेर खां व राजपाल सिंह शामिल रहे।


थाना श्यामपुर पुलिस ने दबोचा नशा तस्कर,सिडकुल पुलिस की गिरफ्त में स्मैक तस्कर

हरिद्वार। थाना श्यामपुर पुलिस ने गांजे समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया है।नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाते हुए थाना श्यामपुर पुलिस ने चंडीघाट चौकी अंतर्गत गौरीशंकर पार्किग के पास से अजय पुत्र सुनील निवासी कबाडी बस्ती चण्डीघाट माजरा को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2किलो 98ग्राम गांजा बरामद हुआ।पूछताछ में उसने बताया कि गांजा शिवा उर्फ लडडू पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम कांगडी थाना श्यामपुर से लिया है।पूछताछ के बाद पुलिस शिवा उर्फ लड्डू की तलाश में जुट गयी है।पुलिस टीम में एसआई नवीन चौहान, कांस्टेबल अनिल रावत व तेजेंद्र सिह शामिल रहे।

स्मैक सहित एक तस्कर गिरफ्तार

थाना सिडकुल पुलिस ने स्मैक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।एसएसपी के मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई के निर्देशों के अनुपालन में थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया है।सिडकुल थाना प्रभारी द्वारा गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शुभम पुत्र अशोक निवासी रांघडवाला कलियर को स्मैक समेत दबोच लिया।आरोपी के कब्जे से 6.20ग्राम स्मैक बरामद हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया है।पुलिस टीम में एसआई अनिल बिष्ट,हेडकांस्टेबल सुनील सैनी,कांस्टेबल अनिल कंडारी शामिल रहे।