उत्तराखंड में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) की नई टीम का गठन
बहादराबाद स्थित एक होटल में JITO उत्तराखंड प्रभाग का स्थापना समारोह आयोजित हुआ। इसमें उद्योगपति संदीप जैन को प्रदेश अध्यक्ष, पीयूष जैन को उपाध्यक्ष और नितिन जैन को मुख्य सचिव की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही महिला और यूथ विंग का भी गठन किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि संगठन का उद्देश्य आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ नैतिकता और समाज सेवा को बढ़ावा देना है।.
लक्सर पुलिस ने बरामद किया सीमेंट से लदा चोरी का ट्रक, आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार पुलिस ने सुल्तानपुर स्थित फैक्ट्री के बाहर से चोरी हुआ 800 कट्टे सीमेंट से लदा ट्रक बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रमजान शाह (जसपुर निवासी) को रायसी बालावाली रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी नशे का आदी है और कंडक्टरी का काम जानता था। वह ट्रक को ठिकाने लगाने के लिए बिजनौर ले जाने की योजना बना रहा था।
भाजपा नेता नरेश शर्मा लेंगे सन्यास, बनेंगे स्वामी नरेशानंद पुरी

राजनीति में सक्रिय रहे नरेश शर्मा अब सन्यास मार्ग पर चलेंगे। रविवार को उन्होंने निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। आगामी जनवरी माह में उन्हें विधिवत सन्यास दीक्षा दी जाएगी, जिसके बाद वे ‘स्वामी नरेशानंद पुरी’ के नाम से जाने जाएंगे। उन्होंने कहा कि सन्यास के बाद उनका उद्देश्य धर्म-संस्कृति का प्रचार और समाज सेवा करना होगा।
एसपी देहात ने किया मंगलौर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण

एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने मंगलौर कोतवाली का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और फाइलों की जांच की। उन्होंने शस्त्रागार में हथियारों की कार्यक्षमता को परखा और साफ-सफाई के निर्देश दिए। साथ ही, ‘ऑपरेशन मिसिंग मोबाइल’ के तहत बरामद किए गए लगभग 200 मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे गए। इस अभियान में बेहतर कार्य करने वाले सिपाहियों की सराहना की गई।














