नव वर्ष 2026 के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हरिद्वार जनपद को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए 15 दिवसीय महा-सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने स्वयं सफाई कर और अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल पर आगामी 15 दिनों तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जन-भागीदारी के माध्यम से यह विशेष अभियान चलाया जाएगा।
इसी क्रम में नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान के नेतृत्व में नगर मजिस्ट्रेट एवं जिला सूचना कार्यालय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता कार्य किया गया। साथ ही, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन विभाग के कार्मिकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई की। इस महा-अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न संस्थाओं और आमजन के सहयोग से हरिद्वार को एक ‘क्लीन मॉडल जनपद’ के रूप में स्थापित करना है।
शुभकामनाएं
नया साल, नई उम्मीदें, नए विचार और नई शुरुआत। ईश्वर करें आपकी हर दुआ हकीकत बन जाए। नव वर्ष 2026 की बहुत-बहुत बधाई!“
गुलशन कुमार नैय्यर, संपादक, मुक्ति मोद













