अल्मोड़ा के जोशी खोला और थपलिया क्षेत्रों में तेंदुए की लगातार सक्रियता से स्थानीय निवासियों में भारी दहशत और प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है। आज फिर तेंदुए को खुलेआम घूमते देखे जाने के बाद गांधी पार्क वार्ड के पार्षद एडवोकेट दीपक कुमार जोशी और सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर तत्काल पिंजरा लगाने और रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की मांग की है।

वन विभाग ने सुरक्षा का आश्वासन तो दिया है, लेकिन क्षेत्रवासी केवल खानापूर्ति के बजाय ठोस जमीनी कार्रवाई चाहते हैं। अधिकारियों ने लोगों से रात में सतर्क रहने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है, साथ ही विभाग की टीमों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।













