अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरीश रावत ने सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च

Listen to this article

अंकिता भंडारी हत्याकांड में ‘वीआईपी’ के नाम का खुलासा करने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने हरिद्वार में शिव मूर्ति चौक से हर की पैड़ी तक विशाल पैदल मार्च निकाला। इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित भारी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

​हरीश रावत ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के उस बयान पर तीखा पलटवार किया, जिसमें उन्होंने सीबीआई जांच के लिए कोर्ट जाने की सलाह दी थी। रावत ने सवाल उठाया कि क्या सरकार इतनी लाचार है कि एक बेटी को न्याय दिलाने के लिए खुद कदम नहीं उठा सकती। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि मामले की जांच हाईकोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई से कराई जाए। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत और महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।