हरिद्वार में ‘महा-स्वच्छता पखवाड़े’ का शंखनाद: 31 जनवरी तक चलेगा अभियान

Listen to this article

हरिद्वार:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘स्वच्छ हरिद्वार’ के सपने को साकार करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में 16 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक महा-स्वच्छता पखवाड़ा घोषित किया है। इसके लिए बाकायदा एक रोस्टर जारी किया गया है, जिसके तहत प्रतिदिन अलग-अलग विभागों को सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सफाई अभियान का मुख्य रोस्टर:

  • 16-17 जनवरी: पुलिस विभाग द्वारा थाना व चौकियों की सफाई।
  • 18-21 जनवरी: HRDA, फायर/पीएससी, ट्रैफिक पुलिस और रेलवे/परिवहन विभाग द्वारा स्टेशनों व चौराहों की सफाई।
  • 24 जनवरी: NHAI द्वारा फ्लाईओवरों और सर्विस लेन की सफाई व मरम्मत।
  • 27 जनवरी: सिंचाई विभाग द्वारा नहरों और जल स्रोतों की सफाई।
  • 31 जनवरी: सिडकुल, उद्यमी और प्रसिद्ध खिलाड़ियों द्वारा खेल मैदानों में विशेष अभियान।