हरिद्वार: प्रेस क्लब में सड़क सुरक्षा संगोष्ठी आयोजित, पत्रकारों ने ली यातायात नियमों के पालन की शपथ

Listen to this article

हरिद्वार:  प्रेस क्लब में परिवहन विभाग हरिद्वार द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा और एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा ने पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने सड़क दुर्घटनाओं को एक गंभीर राष्ट्रीय समस्या बताते हुए वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और मोबाइल का प्रयोग न करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान एआरटीओ प्रशासन ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि देश में प्रतिवर्ष लगभग पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें भारी जनहानि होती है। इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी पत्रकारों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई और परिवहन विभाग की ओर से हेलमेट भी वितरित किए गए। प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने श्यामपुर हाईवे जैसे संवेदनशील मार्गों पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए नियमों के सख्त पालन पर जोर दिया। संगोष्ठी में एआरटीओ नेहा झा ने मानक के अनुरूप नंबर प्लेट लगाने और दुर्घटना के शिकार लोगों की तत्काल मदद करने का आह्वान किया ताकि कीमती जान बचाई जा सके। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया ।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पत्रकार शिव शंकर जायसवाल, कौशल सिखौला, कार्यक्रम संयोजक आशीष मिश्रा, आदेश त्यागी, रामचंद्र कन्नौजिया, दीपक मिश्रा, अविक्षित रमन, रजनीकांत शुक्ल, गोपाल रावत, संजय आर्य, राहुल वर्मा, प्रतिभा वर्मा, सुदेश आर्या ने एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा एवं एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के महामंत्री दीपक मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर रूपेश वालिया, बालकृष्ण शास्त्री, हिमांशु द्विवेदी, तनवीर अली, गुलशन नैय्यर, कुमार दुष्यंत, जोगेंद्र मावी, सुभाष कपिल, विकास झा, श्रवण झा, मुकेश वर्मा, महताब आलम, प्रशांत शर्मा, संजय चौहान, काशीराम सैनी, महेश पारीख, शिवा अग्रवाल, विकास चौहान, नवीन चौहान, सूर्यकांत बेलवाल, सुरेंद्र बोकाड़िया, दयाशंकर वर्मा, अमित गुप्ता, रविंद्र सिंह, अरुण कश्यप, वैभव भाटिया सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।