हरिद्वार स्थित भारत माता मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन निवृत्त शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की स्मृति में आयोजित ‘गुरुदेव समाधि मंदिर – मूर्ति स्थापना समारोह’ (4-6 फरवरी 2026) सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम समन्वयक पीयूष शर्मा ने इस आध्यात्मिक आयोजन के व्यापक और सकारात्मक प्रचार-प्रसार के लिए मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मीडिया के सहयोग से गुरुदेव की दिव्य शिक्षाओं और राष्ट्र सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण मदद मिली है। भारत माता मंदिर एवं समन्वय सेवा ट्रस्ट परिवार ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की कामना की है।
2026-02-07











