मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित महा मेगा स्वच्छता अभियान की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसमें शामिल सभी प्रतिभागियों का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थनगरी को स्वच्छ बनाने के संकल्प के साथ आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापार मंडल के सदस्यों सहित अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने जिस उत्साह के साथ भागीदारी की, वह प्रशंसनीय है।
उन्होंने सभी से आह्वान किया कि स्वच्छता का यह प्रयास केवल एक दिन तक सीमित न रहे, बल्कि इसे निरंतर जारी रखा जाए। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि समय-समय पर ऐसे अभियान चलाकर ही हरिद्वार को एक सुंदर और स्वच्छ शहर के रूप में निखारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को एक निर्मल और स्वस्थ वातावरण प्रदान करना है, ताकि वे यहाँ से अपने गंतव्य को लौटते समय एक सुखद और यादगार अनुभव अपने साथ लेकर जाएं।












