हरिद्वार संक्षिप्त:  हरिद्वार जनपद में आज की ताजा ख़बरें, यहां देखें

Listen to this article

नारी शक्ति ही सशक्त समाज का आधार: डॉ. संगिता मदान

हरिद्वार। कन्या गुरुकुल परिसर की एन.एस.एस. इकाई द्वारा ग्राम सीतापुर में आयोजित सात दिवसीय शिविर में ‘महिला सशक्तिकरण’ पर व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. संगिता मदान ने कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर और निर्णय लेने में सक्षम होना ही असली सशक्तिकरण है। उन्होंने डॉ. अंबेडकर का उदाहरण देते हुए शिक्षा और जागरूकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की प्राची आनंद, रजनीश बहुगुणा, डॉ. मनीला और डॉ. रितु अरोड़ा सहित राहुल प्रकाश, राजेश कुमार व अन्य उपस्थित रहे। नृत्य प्रतियोगिता में स्वाती, जशन, सुत्री, स्तुती और मौली ने स्थान प्राप्त किया।

गुरुकुल कांगड़ी में करियर एवं रोजगार पर चर्चा

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कॉर्पोरेट अफेयर्स एंड आउटरीच सेल द्वारा एमबीए छात्रों के लिए करियर एवं रोजगार पर व्याख्यान आयोजित किया गया। प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. राजुल भारद्वाज ने छात्रों को चयन प्रक्रिया की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. रत्नेश शुक्ला, डॉ. आशिमा, कमल कुमार और मनोज शर्मा उपस्थित रहे।

पुलिस ने लौटाए ₹50 लाख के 120 मोबाइल

हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुए 120 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है। एसएसपी नवनीत सिंह ने वास्तविक स्वामियों को ये फोन सौंपे। अन्य राज्यों के 37 लोगों को फोन कूरियर से भेजे जाएंगे। प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की।

बहादराबाद में नए फायर स्टेशन का उद्घाटन

हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह ने बहादराबाद में नवनिर्मित फायर स्टेशन का उद्घाटन किया। इससे क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं पर त्वरित काबू पाया जा सकेगा और मायापुर व सिडकुल स्टेशन पर दबाव कम होगा। इस दौरान एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, एसपी क्राइम निशा यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी ने परिसर में पौधारोपण भी किया।

बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट: दिल्ली और रेड आर्मी की जीत

हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम में आयोजित मां गंगा ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन दिल्ली ने नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे को और रेड आर्मी ने चंडीगढ़ को हराया। वहीं नॉर्थ ईस्टर्न जयपुर ने सीआईएसएफ पर जीत दर्ज की। कांग्रेस नेता किरणपाल वाल्मीकि और एसोसिएशन अध्यक्ष ललित नैय्यर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन में संजय चौहान, विकास तिवारी, रवि बजाज और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

निकाय कर्मचारी मोर्चे ने उठाई नियमितीकरण की मांग

हरिद्वार। उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना का स्वागत किया। सुरेंद्र तेश्वर और राजेंद्र श्रमिक ने मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद संविदा कर्मियों को नियमित न किए जाने का मुद्दा उठाया। साथ ही सहायक लेखाकार के स्थानांतरण का विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भंवर सिंह, प्रवीण कुमार व अन्य मौजूद रहे।

ईद-उल-फितर को लेकर ज्वालापुर कोतवाली में बैठक

हरिद्वार। आगामी ईद के त्यौहार को देखते हुए ज्वालापुर कोतवाली में शांति समिति की बैठक हुई। सीओ संजय चौहान और कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट न डालने की अपील की। बैठक में स्थानीय पार्षदों और व्यापारियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

राष्ट्रवादी सोच के साथ भाजपा को मजबूत करें कार्यकर्ता

हरिद्वार। भाजपा जिला कार्यालय पर संगठनात्मक विषयों और प्रशिक्षण वर्ग को लेकर बैठक आयोजित हुई। मुख्य वक्ता ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि 4 अप्रैल तक सभी मंडलों में प्रशिक्षण पूरे होंगे।  इस दौरान रानीपुर विधायक आदेश चौहान,दीपक धमीजा,राज्यमंत्री डॉ.जयपाल चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता,हरिद्वार महापौर किरण जैसल,प्रदेश सहमीडिया प्रभारी तिवारी ,पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल,ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, तरुण नैय्यर ,आशु चौधरी ,निपेंद्र चौधरी सीमा चौहान,नकलीराम सैनी,लक्ष्मण सिंह नागर,धर्मेंद्र चौहान,विपिन शर्मा,विक्रम चौहान,लोकेश पाल,प्रीति गुप्ता,जसवीर बसेड़ा,तेलूराम प्रधान,विक्रम भुल्लर,डॉ.प्रदीप चौधरी,प्रताप प्रधान,उमेश कुमार पाठक,अरविंद कुशवाहा,अभिनंदन गुप्ता लोकेश पाल,धर्मेंद्र चौधरी,उधम सिंह,प्रशांत शर्मा,सतीश कुमार,बृजेश शर्मा,राजकुमार एडवोकेट,प्रमोद चौहान,मुकुल पाराशर,अरुण चौहान,राजवीर कलानिया,भूप सिंह,प्रधान निर्मल सिंह,बृजमोहन पोखरियाल,नागेंद्र राणा,भूप सिंह सहित सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।