हरिद्वार संक्षिप्त: हरिद्वार जनपद में आज की ताजा खबरें, यहां जाने

Listen to this article

चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग सर्तक
हरिद्वार में चारधाम यात्रा के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने नेशनल हाईवे-58 पर विशेष अभियान चलाया। टीम ने 14 ढाबों, होटलों और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया, जिसमें 4 ढाबों में लाइसेंस न मिलने पर नोटिस जारी किए गए। साथ ही फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए।

  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम ऐतिहासिक कदम: रेखा आर्या
    हरिद्वार में आयोजित सम्मेलन में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीति में 33% आरक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाएगा। यह कानून महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने वाला ऐतिहासिक कदम है।
  • सीवरेज कार्य के बाद सड़कों का तेजी से हो रहा समतलीकरण
  • जिलाधिकारी के निर्देश पर हरिद्वार में सीवरेज कार्य से खोदी गई सड़कों का तेजी से पुनर्निर्माण किया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में कुल 200 मीटर से अधिक सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया गया है।
  • बीएचईएल में ‘स्व-गणना’ अभियान का शुभारंभ
    हरिद्वार स्थित बीएचईएल में ‘जनगणना-2027’ के तहत स्व-गणना अभियान शुरू किया गया। कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने कर्मचारियों से ऑनलाइन स्वयं गणना कर राष्ट्रीय दायित्व निभाने की अपील की।
  • स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
    लक्सर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर 11.50 ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
  • चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर गिरफ्तार
    रानीपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बाइक चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शादी समारोह से बाइक चोरी कर उसे बेचने जा रहा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।