हरिद्वार: जनगणना-2027 के प्रथम चरण हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में लोक निर्माण विभाग के आगामी पांच वर्षों (2026-2031) के कार्यों पर आधारित मास्टर प्लान पुस्तिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने और ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि विभाग कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के स्पष्ट विजन के साथ आगे बढ़ रहा है। सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय के अनुसार, इस मास्टर प्लान में 100 से अधिक महत्वपूर्ण परियोजनाओं को शामिल किया गया है, जिनमें आवश्यकतानुसार भविष्य में संशोधन भी किए जा सकेंगे।
चारधाम यात्रा: ऋषिकुल मैदान में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, डीएम और एसएसपी ने किया तीर्थयात्रियों का स्वागत

आगामी चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी और निरीक्षण की कार्रवाई तेज कर दी है। सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रोड़ी बेलवाला, ज्वालापुर, सीतापुर और रुड़की के विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंट और ढाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान मानकों की अनदेखी करने वाले तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए। दुकानदारों को फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगाने और अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र व पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट अपडेट रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कर्मचारियों को खाद्य सुरक्षा से जुड़ी विशेष ट्रेनिंग (फॉस्ट्रेक) दिलाने पर भी जोर दिया गया है।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन; 42 यूनिट रक्त एकत्रित

गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने छात्रों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। शिविर में जिला रक्त केन्द्र के प्रभारी डॉ. रविन्द्र चौहान ने रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी। वनस्पति एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के हॉल में आयोजित इस शिविर में 60 छात्रों और कर्मचारियों ने उत्साह दिखाया, जिसमें से जांच के उपरांत 42 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनीत कुमार विश्नोई ने स्वयं रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामारी: श्रद्धालुओं को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की तैयारी

आगामी चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी और निरीक्षण की कार्रवाई तेज कर दी है। सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रोड़ी बेलवाला, ज्वालापुर, सीतापुर और रुड़की के विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंट और ढाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान मानकों की अनदेखी करने वाले तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए। दुकानदारों को फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगाने और अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र व पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट अपडेट रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कर्मचारियों को खाद्य सुरक्षा से जुड़ी विशेष ट्रेनिंग (फॉस्ट्रेक) दिलाने पर भी जोर दिया गया है।
राजाजी नेशनल पार्क हत्याकांड का खुलासा; दो नशेडि़यों ने पैसे के लालच में की थी हत्या, पुलिस ने दबोचा

नगर कोतवाली पुलिस ने राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि नशे के आदी इन दोनों आरोपियों ने पैसों के लालच में एक व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और डिजिटल सर्विलांस की मदद से आरोपियों का पीछा किया और उन्हें हिल बाईपास रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने शराब और गांजे के नशे में पैसों के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान करने के प्रयास कर रही है।
ऑपरेशन प्रहार: पथरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत गैंग लीडर सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पथरी पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई करते हुए एक गैंग लीडर सहित तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रोह नदी पुल के पास सघन चेकिंग अभियान चलाकर इन संदिग्धों को दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में गैंग लीडर भूरा उर्फ बबलू भी शामिल है, जो पहले भी पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।