गांजा सप्लाई करने आए तीन गिरफ्तार,15 किलो गांजा बरामद
हरिद्वार। गांजा सप्लाई करने आए तीन व्यक्तियों को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 15 किलो गांजा बरामद हुआ है। आरोपियों में एक हरिद्वार का निवासी है। जबकि अन्य दो बिहार व मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन लोग शिवालिक नगर के जेकेटी आउटर में अवैध गांजा लेकर आने वाले हैं और गांजा बिक्री करने की फिराक में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस व सीआईयू टीम ने जेकटी आउटर से कृपाल आश्रम जाने वाले रास्ते पर गांजा लेकर आए लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 किलो गांजा बरामद कर लिया। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम विक्कू कुमार पुत्र रामनाथ प्रसाद निवासी मोती छापर पोस्ट चौबेटोला पश्चिमी चम्पारण बिहार, राम सिंह पुत्र भारत निवासी सुल्तानपुर पोस्ट चरनाल अहमदपुर सीहोर मध्य प्रदेश व अमित गुप्ता पुत्र सुरेशचन्द गुप्ता निवासी शिवगढ़ बस्ती भीमगौड़ा हरिद्वार बताए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट, एसआई नरेंद्र सिंह, एसआई अमित नौटियाल,हेडकांस्टेबल चन्द्रशेखर,गम्भीर तोमर,अजय,अर्जुन, उदय नेगी शामिल रहे।
तमंचे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार
हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने एक व्यक्ति को तमंचे और कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने इंद्रलोक कालोनी जाने वाले तिराहे पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर एक व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम दानिश पुत्र मुजफ्फर निवासी घोड़ेवाला थाना बहादराबाद बताया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना बहादराबाद, कोतवाली गंगनहर एवं कोतवाली मंगलौर मेें कई गंभीर धाराओं में मुकद्मे दर्ज हैं। पुलिस टीम में एसआई संदीप चौहान,अपर उपनिरीक्षक सुभाष रावत,हेडकांस्टेबल संजय तोमर व कांस्टेबल अनिल कण्डारी शामिल रहे।
कच्ची शराब की तस्करी करते दो दबोचे
हरिद्वार। लक्सर कोतवाली पुलिस ने कच्ची शराब की तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 30 लीटर कच्ची शराब व शराब तस्करी में प्रयुक्त छोटा हाथी बरामद किया है। कच्ची शराब की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए गठित पुलिस टीम ने कंकरखाता से सोपरी जाने वाले मार्ग से सतपाल पुत्र जग्गे सिंह निवासी ग्राम सोपंरी को 10 लीटर कच्ची व अकोडा कला चौराहे से विकास उर्फ प्रिन्स पुत्र पप्पू निवासी ऐथल को छोटा हाथी से शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में सुल्तानपुर चौकी प्रभारी एसआई दीपक चौधरी,कांस्टेबल मंदीप,अरविन्द,विरेंद्र सिंह व मदन वर्मा शामिल रहे।












