खासखबर: लक्सर सर्किल ने दी एसएसपी हरिद्वार को 21 तोपों की सलामी

Listen to this article

’थाना पथरी में चोरी की 16 मोटर साइकिल, स्कूटी बरामद

हरिद्वार। कोतवाली लक्सर एवं पथरी पुलिस ने चोरी की 21बाइकों के साथ आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बाइक चोरी कर दूसरों जिलों में बेच देते थे। पथरी थाना क्षेत्र के 15 और लक्सर कोतवाली क्षेत्र से चोरी की 6 बाइक बरामद भी की गई है। इस सम्बन्ध में पथरी थाना परिसर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रेमेंद्र डोबाल ने बताया कि बाइक चोरी की लगातार बढ़ गई घटनाओं के खुलासे के निर्देश दिए गए थे नए साल में आदतन अपराधियों के पेंच कसने के साथ साथ एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा समय-समय पर ली जाने वाली बैठकों में वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने व पुराने केसों को वर्कआउट करने हेतु अधिनस्थों को कड़े दिशा निर्देश दिए थे। एसएसपी के इस प्रकार बारीकी से किये जा रहे सुपरविजन में काम कर रही हरिद्वार पुलिस को लगातार एक के बाद एक सफलताएं मिल रही हैं। इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस द्वारा चौकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के मुखिया सहित 03 आरोपियों रहमान अली, सरफराज अली व इकरार उर्फ मिर्जी को चोरी की मोटर साइकिल के साथ दबोचने में सफलता हासिल की। अभियुक्तों द्वारा पथरी सहित अन्य थाना क्षेत्रों से दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। अभियुक्तों की निशांदेही पर रानीमाजरा के जंगलों में बने पक्के मकान से चोरी के अन्य 15 दोपहिया वाहन भी बरामद किए गए।गिरोह के मुखिया इकरार पर लड़ाई झगडे के भी मुकदमे दर्ज हैं। इसका उद्देश्य लड़कों का गैंग बनकर मारपीट कर क्षेत्र में दहशत फैलाते हुए अपना उल्लू सीधा करना था। थाना पथरी पुलिस की दिन-रात मेहनत कर हासिल की गई इस बड़ी सफलता एवं तेजतर्रार कार्यशैली पर स्थानीय जनता द्वारा खुशी जाहिर की गई।रहमान अली पुत्र तज्जुमल निवासी नसीरपुर कला थाना पथरी हरिद्वार सरफराज अली पुत्र सय्याद निवासी उपरोक्त,इकरार उर्फ मिर्ची पुत्र जमशीद निवासी बादशाहपुर थाना पथरी हरिद्वार। पुलिस टीम में लक्सर सुश्री निहारिका सेमवाल,पथरी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार,दरोगा नवीन सिह चौहान,महेन्द्र पुण्डीर, विपिन कुमार,रोहित कुमार,का0 मुकेश चौहान,सुखविन्दर,दौलत,सुबोध,अनिल पंवार,रविदत्त आदि शामिल रहे। हमारी टीमें अच्छा काम कर रही हैं, एसएसपी ने कहा कि अभी कई और गिरोह हमारे रडार पर हैं,सभी को एक-एक करके जेल भेजेंगे।