हरिद्वार: ऑल मीडिया जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन उत्तराखण्ड की हरिद्वार जनपद इकाई की बैठक एसोसिएशन के हरिद्वार इकाई के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा की अध्यक्षता एवम् संचालन महामंत्री मनीष कांगरान द्वारा किया गया।
बैठक में सर्व सम्मत्ति से जनपद हरिद्वार की कार्यकारिणी के विस्तार का प्रस्ताव रखा गया जिस सभी सदस्यों ने विचार विमर्श कर सर्व सम्मति निर्णय लिया जिसमे वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन राजा, उपाध्यक्ष मनीष पाल, जाने आलम, समारोह सचिव नरेन्द्र प्रधान, प्रवक्ता सचिन तिवारी, प्रचार सचिव अनिल रावत, सूचना सचिव राजीव शास्त्री, संगठन सचिव संजय लाम्बा, सचिव मित्रपाल एवं सदस्य प्रवेश राय, बबलू थपलियाल, रामगोपाल, मोहित, धर्मराज, हर्ष तिवारी को बनाया गया ।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी मिलकर पत्रकारों के हित की लड़ाई लड़ेगे चाहे इसके लिये सड़को पर ही क्यों न उतरना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य संगठन को एक परिवार की तरह समझे और एक दूसरे के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलें। महामंत्री मनीष कांगरान ने भी सभी कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी तन,मन,धन से एक दूसरे के साथ मिलकर संगठन को ऊचांई पर लेकर जायेंगे और किसी भी पत्रकार का अहित नहीं होने देंगे इसके लिये हम सभी को एकजुट होकर पत्रकारों के हित कार्य करना होगा।
2024-01-18













