हरिद्वार: कुंभनगरी हरिद्वार में स्थित पौराणिक दक्षिणमुखी श्री मनोकामना स्वयंभू सिद्धपीठ अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर में शनिवार, 12 अप्रैल को हनुमान जी का प्रकटोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर महंत महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज, श्रीतपोनिधि पंचायती अखाड़ा निरंजनी के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट व निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत रविन्द्र पुरी जी महाराज, पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष योग गुरु बाबा रामदेव, महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, उत्तराखंड के मंत्री, आईएएस और पीसीएस अधिकारी मौजूद रहेंगे। डॉ स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने बताया कि हनुमान प्राकट्योत्सव पर प्रातः 8 बजे से हनुमान जी का विशेष श्रृंगार, छप्पन भोग, हवन पूजन के उपरांत 11 बजे से महामंडलेश्वर, संतों एवं भक्तजनों के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 25 हजार से ज्यादा भक्तों के लिए 12 बजे से देर रात्रि तक अनावरत भंडारा चलता रहेगा।
2025-03-25














