ब्रह्मलीन स्वामी प्रेमानंद महाराज को श्रद्धांजलि और उनकी शिष्या साध्वी माता रोहिणी शर्मा को महंताई

Listen to this article

हरिद्वार के श्री सम्भाव आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी प्रेमानंद महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी शिष्या साध्वी माता रोहिणी शर्मा (राधा माता) को महंताई चादर तिलक कर गद्दीनशीन किया गया।
म.मं. स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने स्वामी प्रेमानंद को धर्म और संस्कृति का सच्चा संवाहक बताया। श्रीमहंत दुर्गादास महाराज ने उनके सेवा कार्यों की प्रशंसा की और साध्वी माता रोहिणी शर्मा को प्रेरणादायी बताया। भाजपा नेता अनिरुद्ध भाटी ने स्वामी प्रेमानंद के उदार और सेवाभावी जीवन पर प्रकाश डाला, जिन्होंने हरिद्वार और पीपलकोटी में आश्रम व स्कूल स्थापित किए। म.मं. स्वामी कमलेशानंद सरस्वती और महंत मोहन सिंह ने साध्वी माता रोहिणी शर्मा को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर म.मं. कमलेशानंद सरस्वती, महंत प्रहलाद दास, महंत तीरथ सिंह, महंत कमल मुनि, महंत मोहन सिंह, महंत राजेश्वर, राजेंद्र भारती, महंत भगवान गिरि, महंत धनेश्वर दास, महंत गुरमाल सिंह, स्वामी धर्मदेव, अनिरुद्ध भाटी, आकाश भाटी, विदित शर्मा, दिनेश शर्मा, सुखेन्द्र तोमर, आचार्य मनोज कुमार गहतोड़ी, राघव ठाकुर, रोहित साहनी, अश्विनी शर्मा, रामचरण वर्मा, सुरेश राठौर, गौरव शर्मा, हन्नी अग्रवाल, शिवकुमार सैनी, गौरव पाल, तारा चंद सहित अनेक संत-महंतों और श्रद्धालुओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और साध्वी माता रोहिणी शर्मा को महंताई चादर तिलक किया।