ब्रेकिंग न्यूज़: जापान में कृषि और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में भी खुलेंगे रोजगार के द्वार

Listen to this article

देहरादून: कौशल विकास के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्थान लर्नेट स्किल्स लिमिटेड ने कल जापान के एक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। यह मुलाकात युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आई है, खासकर कृषि और फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में।
लर्नेट स्किल्स लिमिटेड लंबे समय से युवाओं को जापानी भाषा का प्रशिक्षण देकर जापान में आकर्षक रोजगार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अब संस्थान जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर कृषि और फूड प्रोसेसिंग से जुड़े नए पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इससे उत्तराखंड के युवाओं के लिए जापान में रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।
जापानी प्रतिनिधिमंडल ने इस यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए लर्नेट स्किल्स लिमिटेड के प्रयासों की सराहना की। संस्थान में बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने जापानी भाषा में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मेहमानों का दिल जीत लिया। छात्रों ने जापान में रोजगार के अवसरों से जुड़े कई प्रश्न भी पूछे।
इस अवसर पर लर्नेट स्किल्स लिमिटेड के रीजनल हेड श्री रमेश पेटवाल ने जापानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए उन्हें पहाड़ी टोपी, पारंपरिक शॉल और केदारनाथ का स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर संस्थान प्रमुख श्री अविनाश देव, प्रोजेक्ट हेड उमाशंकर उनियाल, हॉस्पिटालिटी इंचार्ज संजीव बिजोला, गुंजन बोरा और नर्सिंग ऑफिसर अंकित भट्ट भी उपस्थित थे।