हरिद्वार: आरएसएस हरिद्वार नगर के कार्यकर्ताओं ने पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला संचालक डॉ. यतीन्द्र नाग्यान ने आतंकवाद को गंभीर समस्या बताते हुए एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया। विभाग संपर्क प्रमुख रोहिताश कुँवर ने देश की एकता बनाए रखने और सरकार की मदद करने की बात कही। श्रद्धांजलि देने वालों में डॉ. अनुराग वत्स, बलदेव रावत, त्रिवेंद्रजी, देशराज शर्मा, संजय, रतनलाल, भगवान चौरसिया, उमेश मिश्रा, सुशील सैनी, उज्जवल, मनोज और अमित प्रमुख थे। कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प लिया।
2025-04-26














