जिला योजना 2025-26 की तैयारी: मुख्य विकास अधिकारी ने विभागों को दिए नवाचार पर जोर देने के निर्देश

Listen to this article

हरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में आज जिला योजना संरचना वर्ष 2025-26 की तैयारी की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेरी, मत्स्य, उरेड़ा, समुदायिक विकास, लोक निर्माण विभाग, नलकूप विभाग, पंचायतीराज विभाग, लघु सिंचाई आदि महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री आकांक्षा कोंडे ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे विगत वर्ष की आवंटित धनराशि के अनुरूप ही जिला योजना 2025-26 के लिए अपने प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने इस वर्ष के प्रस्तावों में विशेष रूप से नवाचार और अभिनव कार्यों को शामिल करने पर जोर दिया, ताकि विकास योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे आगामी 30 अप्रैल 2025 तक अपने विस्तृत प्रस्ताव अनिवार्य रूप से जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय को प्रेषित कर दें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी विभाग निर्धारित तिथि तक अपने प्रस्ताव प्रस्तुत करने में विफल रहेगा, उनकी जिला योजना का बजट शून्य कर दिया जाएगा।