विश्व पर्यावरण दिवस: हरिद्वार में स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Listen to this article

हरिद्वार: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रशांत जोशी के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में हरिद्वार में स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव, सिमरनजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण और नगर पालिका शिवालिक नगर की स्वच्छता टीम के कार्यकर्ताओं ने मिलकर न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भवन परिसरों में गहन स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में, प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने स्वच्छता अभियान में अपना योगदान देने वाले सभी स्वच्छता कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। यह आयोजन पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ तथा हरित हरिद्वार के निर्माण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया था।