हरिद्वार: डंपर की टक्कर से बच्चे की मौत के बाद परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Listen to this article

हरिद्वार/लक्सर, 25 जून 2025: हरिद्वार में 22 जून को फेरूपुर शेरपुर कुंडी में एक डंपर द्वारा बाइक को टक्कर मारने से हुई बच्चे की मौत के मामले में परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कृष्ण पलड़िया ने बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के आदेश पर हरिद्वार और रुड़की के प्रवर्तन अधिकारियों की टीम ने मौके पर जाकर ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी ली।
इस दौरान क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसमें 25 वाहनों का चालान किया गया और मिट्टी से भरे तीन डंपरों को सीज कर दिया गया।