हरिद्वार: श्रावण कॉवड मेला अब अपने चरम की ओर है।लाखों की तादाद में प्रतिदिन शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे है।अब तक ढाई करोड़ से अधिक कॉवड़ियों की वापसी हो चुकी है। वही कांवड़ मेला के दूसरे चरण में प्रवेश के साथ ही नगर क्षेत्र में डाक कांवड़ के वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हरिद्वार की सबसे बड़ी पार्किंग बैरागी कैंप में इस समय 50प्रतिशत तक भर चुकी है। जबकि दोपहिया वाहनों के लिए बनाई गई अलकनंदा पार्किंग 90प्रतिशत तक फुल हो गई है। कांवड़ यात्रा की निकासी भी लगातार कराई जा रही है। शनिवार रात तक डाक कांवड़ वाहनों की संख्या में कई गुना तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।बैरागी कैंप में निरीक्षण करने पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार रविवार से दुपहिया वाहनों के लिए भी डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। पुलिस के अनुसार पिछले चौबीस घण्टें में हरिद्वार से गंगाजल लेकर 48,00,000 कॉवडियें प्रस्थान कर चुके है। इसके साथ ही विगत 10जुलाई से अब तक करीब 2,48,90,000अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर चुके है। इस दौरानकुल खोये श्रद्धालुओं की संख्या-112,जिसमें से कुल पाये श्रद्धालुओं की संख्या-94 है। कुल डूबने वाले श्रद्धालुओं की संख्याः-22,सभी बचाये गये है।
दो कांवड़ यात्रियों की सड़क हादसे में मौत
हरिद्वार। बाइक पर कांवड़ लेने हरिद्वार आ रहे संभल उत्तर प्रदेश के दो कांवड़ यात्रियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा चंडी पुल के बीच हुआ। ऐसा माना जा रहा है कि बाइक फिसलने से हादसा हुआ है। पुलिस की सूचना पर स्वजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं।पुलिस को तड़के सूचना मिली कि चंडी पुल के बीच में बाइक सवार दो युवक लहूलुहान हालत में पड़े हैं। शहर कोतवाली की रोडीबेलवाला चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो एक युवक की मौत हो चुकी थी।दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने दोनों कांवड़ यात्रियों की पहचान सुरेश पुत्र भगवान स्वरूप निवासी शाहाबाद थाना बबराला जिला संभल और अरविंद पुत्र सोमपाल चकरपुर थाना केला देवी जिला संभल उत्तर प्रदेश के रूप में कराई।शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि प्रथम दृष्टया कांवड़ यात्रियों की बाइक फिसलने से हादसा हुआ है। स्वजनों को सूचना दे दी गई है।
2025-07-19













