हरिद्वार पुलिस ने बचाई युवती की जान, परिवार ने जताया आभार

Listen to this article


हरिद्वार। देहरादून निवासी ने चौकी हर की पैड़ी पहुंचकर सूचना दी कि उसकी बहन उम्र 24 वर्ष आपसी विवाद के कारण बिना बताए हरिद्वार आ गई है।वह हर की पैड़ी क्षेत्र में आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है।इस संवेदनशील सूचना पर तत्परता दिखाते हुए क्षेत्र में तैनात पुलिस टीम संजीत कंडारी, संजय पाल,तथा का. भूपेंद्र गिरी को तत्काल जानकारी दी गई एवं युवती का मोबाइल नंबर साझा किया गया। टीम ने बिना समय गंवाए हर की पैड़ी क्षेत्र में सघन तलाश अभियान चलाया और युवती को ढूंढ निकाला। उसे चौकी लाकर सुरक्षित रखा गया और उसे समझा बुझाकर फिर उसके भाई एवं जीजा के सुपुर्द स्वस्थ एवं सकुशल किया गया। परिजनों ने हर की पैड़ी चौकी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और त्वरित, संवेदनशील कार्रवाई के लिए उत्तराखंड पुलिस की सराहना की।