हरिद्वार में आर्य समाज और मेदांता नोएडा ने लगाया निशुल्क मेडिकल कैंप

Listen to this article

हरिद्वार के सेक्टर 1 BHEL स्थित आर्य समाज मंदिर में आज मेदांता नोएडा के सहयोग से एक निशुल्क मेडिकल जांच कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में शिवालिक नगर, BHEL और आसपास के क्षेत्रों से आए 100 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इनमें अधिकतर वरिष्ठ नागरिक शामिल थे।
मेदांता नोएडा के डॉक्टरों की टीम ने लोगों के हृदय, फेफड़े और हड्डियों की जांच की और जरूरी चिकित्सीय सलाह दी। कैंप में फेफड़ों का पीएफटी टेस्ट, कैल्शियम जांच, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच भी की गई।
इस अवसर पर आर्य समाज ने मेदांता नोएडा को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) का प्रस्ताव दिया है। इसका उद्देश्य भविष्य में आर्य समाज के सदस्यों और वरिष्ठ नागरिकों को मेदांता में कम खर्च पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
इस स्वास्थ्य कैंप का उद्घाटन आर्य समाज भेल के संरक्षक ओमप्रकाश बत्रा, प्रधान डॉ. बलवीर तलवार, मंत्री मदन सिंह और भेल के टाउनशिप एडमिनिस्ट्रेटर संजय पवार ने किया।
आर्य समाज भेल के प्रधान डॉ. बलवीर तलवार ने बताया कि भविष्य में आर्य समाज में समय-समय पर स्वास्थ्य गोष्ठी और चैरिटेबल ओपीडी शुरू करने की योजना है। उन्होंने यह भी बताया कि आर्य समाज बच्चों में वैदिक संस्कार डालने के साथ-साथ महर्षि दयानंद शोध संस्थान जैसे कई अन्य सेवा प्रकल्पों पर भी काम कर रहा है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्य समाज के कई पदाधिकारी और सदस्यों ने सहयोग दिया। आर्य समाज ने श्रीमती नीता नायर का भी विशेष आभार व्यक्त किया।