
उत्तराखंड किसान मोर्चा ने आज हरिद्वार में एक प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया गया। मोर्चा ने सरकार से इन मांगों पर तुरंत कार्रवाई करने की अपील की है।
मुख्य मांगें:
इकबालपुर शुगर मिल: इकबालपुर शुगर मिल का बकाया भुगतान ब्याज सहित किया जाए।
* स्मार्ट मीटर: देहात क्षेत्र में स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाने चाहिए।* ट्यूबवेल बिजली: उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में ट्यूबवेलों की बिजली मुफ्त की जाए। गन्ने का रेट: आगामी सीजन के लिए गन्ने का रेट 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए।
सिक्योरिटी चार्ज: बिजली विभाग द्वारा सिक्योरिटी चार्ज के नाम पर की जा रही ‘लूट’ बंद होनी चाहिए।मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार इन मांगों पर तुरंत कार्रवाई नहीं करती है, तो किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होप्रेस वार्ता में चौ. गुलशन, धर्मेंद्र, अक्षय, सुखदेव सिंह, राजपाल सिंह, सतवीर प्रधान, सतवीर सिंह, जानी कुमार, रमेश सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।













