हरिद्वार। कनखल के हाट चौक बाजार में स्थित रानी की हवेली में बनी नगर निगम की दुकानों के व्यापारियों ने सार्वजनिक रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया है। यह कार्रवाई कोर्ट का आदेश आने के बाद की गई है, जिसके चलते व्यापारियों को अपनी ही दुकानों पर हथौड़ा चलाना पड़ा।
दरअसल, नगर निगम की इन दुकानों के आगे एक गैलरी बनी हुई थी, जिसका इस्तेमाल सार्वजनिक रास्ते के रूप में किया जाता था। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों से व्यापारियों ने राजनीतिक संरक्षण का लाभ उठाते हुए इस गैलरी पर अतिक्रमण कर लिया था और इसे अपनी दुकान का हिस्सा बना लिया था।
इस अतिक्रमण को लेकर विवाद गहराने के बाद मामला कोर्ट में पहुंच गया। कोर्ट का फैसला व्यापारियों के पक्ष में नहीं आया, जिसके बाद कार्रवाई से बचने के लिए व्यापारियों ने शनिवार शाम से ही खुद ही अतिक्रमण तोड़ना शुरू कर दिया है।
2025-08-09













