हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद की सभी देशी/विदेशी मदिरा की दुकान रहेगी बंद। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया आदेश जारी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश निर्गत किया है कि स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर कानून एवं लोक शान्ति बनाये रखने हेतु 15अगस्त को जनपद हरिद्वार की समस्त देशी/विदेशी मदिरा एवं बियर के थोक एवं फुटकर बिक्री के अनुज्ञापन,एफ०एल० 6सम्मिश्र बार अनुज्ञापन,एफ०एल०7रेस्टोरेन्ट बार अनुज्ञापन,एफ०एल० 9/9ए,विकृत सुरा के थोक व फुटकर बिक्री के अनुज्ञापन तथा भांग के अनुज्ञापन पूर्णतयः बन्द रहेगें। इस बन्दी का कोई प्रतिफल अनुज्ञापियों को देय नही होगा।
2025-08-12













