जिले में 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया

Listen to this article


प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने किया ध्वजारोहण,

स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष एवं बलिदानों को कृतज्ञतापूर्वक किया गया याद

हरिद्वार:   संपूर्ण जनपद में स्वतंत्रता दिवस पूर्ण हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मंच पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान की धुन पर सभी ने खड़े होकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 15अगस्त का दिन भारत के हर नागरिक के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। यह दिन भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करने और उनके संघर्ष को श्रद्धांजलि देने का दिन है। 15अगस्त,1947 को भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बना,और इस दिन को हम हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। यह दिन भारत के राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें संवैधानिक मूल्यों,जैसे कि लोकतंत्र,समानता और न्याय का सम्मान करने की याद दिलाता है। आजादी के पश्चात सत्ता पर आसीन सभी सरकारों ने देश को आगे बढ़ाने के लिए अपने अपने तरीके से कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से देश की सत्ता की बागडोर संभाली है। तब से पूरे विश्व में भारत का सम्मान एवं गौरव निरंतर बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11वर्षों में भारत की सांस्कृतिक यात्रा एक रंग-बिरंगी रंगोली की तरह उभरकर सामने आई है।इसमें परंपरा की गहराई, आधुनिकता की समझ और वैश्विक जुड़ाव का अद्भुत समावेश है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपदवाशियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि इस अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें है। कई जगहों पर विभिन्न रैलिया के साथ ही खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है,आज सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया है।जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्र सेनानियों एवम् अमर शहीदों के कड़े संघर्ष,त्याग और बलिदान के बल पर आजादी मिली है। हमारे स्वतंत्रता सैनानियों ने जो भी सपने देखे थे,उन सपनों को पूरा करने में हम सभी को अपनादृअपना पूरा योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की जो भी जानकल्याणकारी योजनाएं हैं,उन सभी को दूरस्थ क्षेत्र की पात्र जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचना होगा और हम सभी को आगे बढकर चढ़कर इस कार्य में प्रतिभाग करना होगा। जिससे हम अपने जनपद को पूरे राज्य ही नहीं पूरे भारत में सर्वश्रेष्ठ जनपद विकसित कर सकें।इससे पूर्व जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर आनंदमई सेवा सदन इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतो की प्रस्तुति भी दी गई। समारोह में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने छात्राओं को पुरुस्कार वितररित किया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले भर में छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। प्रातः 09बजे सभी सरकारी कार्यालयों व विद्यालयों के साथ ही अनेक गैर सरकारी भवनों पर भी राष्ट्रध्वज फहराया गया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान,ट्रेज़री ऑफिसर अजय कुमार सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
साथ में फोटो नम्बर 5
धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उत्कृष्ट कर्मचारियों को मिला सम्मान
हरिद्वार। देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में,जिला मुख्यालय विकास भवन रोशनाबाद के प्रांगण में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।ध्वजारोहण के पश्चात,उन्होंने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को उनके कार्य दायित्वों को पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया।अपने संबोधन में,श्रीमती कोण्डे ने महान क्रांतिकारी भगत सिंह को श्रद्धापूर्वक याद किया।उन्होंने बताया कि भगत सिंह ने अपनी शहादत से पहले अपनी माता को संदेश भिजवाया था कि उनकी मृत्यु पर शोक न मनाया जाए,बल्कि इस बात पर गर्व किया जाए कि उनका बेटा देश के लिए कुर्बान हुआ है।यह संदेश हमें यह सिखाता है कि देशप्रेम से बड़ा कोई धर्म नहीं है और हमें अपने कर्तव्यों का पालन उसी समर्पण से करना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर जिले के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर एक ऐसा समाज बनाना है,जो समानता,न्याय और सौहार्द के सिद्धांतों पर आधारित हो। इस अवसर पर,उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस समारोह में परियोजना निदेशक डीआरडीए के एन तिवारी,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एवं अन्य सभी विभागाध्यक्षों ने भी प्रतिभाग किया।