गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों का धरना जारी

Listen to this article

​हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में कर्मचारियों का धरना 41वें दिन भी जारी रहा। छुट्टी के दिनों में भी कर्मचारी लगातार धरना दे रहे हैं। यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज और महामंत्री नरेंद्र मलिक ने कहा कि यह कर्मचारियों के समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन में कर्मचारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए धरना स्थल पर ध्वजारोहण किया। यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन 18 अगस्त को बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की जो बैठक कर रहा है, वह नियमों के खिलाफ है। उनके अनुसार, यह बैठक एक महीने पहले ही हुई थी और साल में सिर्फ चार बार ही होनी चाहिए।